न्यायप्रिय सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई

KN Live24
0
ब्यूरो चीफ कन्नौज - कुंवर देवेंद्र सिंह:
 कन्नौज: हसेरन स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर न्यायप्रिय सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सम्राट अशोक के शानदार स्तूप को आकर्षक ढंग से सजाया गया और ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के महान कार्यों और उनके आदर्श व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत द्वारा किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने न केवल अखंड भारत का निर्माण किया, बल्कि बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार कर विश्व में शांति और मानवता का संदेश दिया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य ने सम्राट अशोक को मानवता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र सिंह राजपूत ने लोगों से सम्राट अशोक के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेश कुमार शाक्य, प्रधान प्रतिनिधि चक्रधर सिंह भदौरिया, सर्वेश कुमार शाक्य, प्रधान नंद किशोर राजपूत और अन्य वक्ताओं ने भी सम्राट अशोक की जीवन यात्रा और आदर्शों पर अपने विचार रखे।

ब्लॉक प्रमुख सीमा शाक्य और ग्राम पंचायत के विभिन्न प्रधानों ने विधायक श्री कैलाश सिंह राजपूत तथा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी रतिराम ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनीत कुमार शाक्य, चिंटू गुप्ता, नीरज राजपूत, प्रधान दीपक राठौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की भव्यता और जनसहभागिता उल्लेखनीय रही।


Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top