स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

KN Live24
0

कन्नौज/देवेंद्र कुमार सिंह: हसेरन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजपुर तथा महावीर विद्यालय जलालपुर के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। जिसमे कस्बा के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली निकाली गई। उत्साही बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेके चल रहे थे। लड़का लड़की एक समान शिक्षा का दो सबको वरदान।लड़का लड़की एक समान पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की। तथा मेहनत करो चाहें मजदूरी पढ़ना लिखना बहुत जरूरी। गगन भेदी नारे लगाते चल रहे थे। विद्यालयों का संपूर्ण स्टाफ चल रहा था। विद्यालय के प्रधाना ध्यापक सत्यप्रकास ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top