एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सदन की बैठक, कही गई बड़ी बात

KN Live24
0

कन्नौज/ कुंवर देवेन्द्र सिंह : कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव की सदन को लेकर बैठक की गई। ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ब्लॉक के आल्हा अधिकारी मौजूद रहे। सदन में कई ग्राम प्रधानों की पोल खोली गई तो कहीं ग्राम प्रधानों की वाह वाई लूटी गयी। सदन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री की एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सदन में बैठक की। स्वयं सहायता समूह से लेकर विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, शौचालय, आवास योजना की जानकारी देकर जागरूक किया गया। सदन के बीच में ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सिंह ने ग्राम पंचायत में खेलकूद के लिए अपनी बात रखी। जरियापुर में खेल मैदान बनाए जाने की मांग उठाई गई। बीच सदन में ही ग्राम प्रधान पर खेल मैदान चाट जाने का आरोप भी लगाया। हो हल्ला के साथ सदन की कार्रवाई चलती रही। तो वही सदन में आरोप लगाया गया नाली अभी तक बनी नहीं है लेकिन नाली निर्माण कार्य का भुगतान हो चुका है। नरेगा को लेकर सदन में बात उठी। पात्र के खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा है जबकि बगैर नरेगा किए लोगों के खाते में पैसे डालने का काम किया जा रहा है। सभी ने अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रतीराम से बात की उन्होंने बताया जितनी भी शिकायतें आज सदन में उठी हैं उन सभी शिकायतों पर अमल कर जांच कर कर कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कुछ लोगों की शिकायत मौखिक है जबकि लिखित होनी चाहिए। आज की सदन में जो शिकायतें उपस्थिति रही उन सभी शिकायतों की जांच करा कर कार्रवाई करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top