वर्षो से खराब पड़ी चौराहे की हाई मास्क लाइट हुई ठीक

KN Live24
0

कन्नौज/देवेंद्र कुमार सिंह:  चौराहे पर ब्लाक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर लगी लाइट वर्षो से खराब पड़ी थी। भागीरथ प्रयास के बाद आखिर आज विभाग की नींद खुली ठीक की गई। आम जनता ने राहत की सांस ली।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के कोटे से मैन चौराहे पर लाइट लगवाई गई थी। कुछ ही दिनों के बाद ये खराब हो गई।
आम आदमी अंधेरे में रहने के लिए विवश था। कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पुष्पेंद्र शाक्य ने समस्या पर ध्यान देते हुए लोगो को प्रकाश का तोहफा दिया। आम जनता ने आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधिहसेरन राम चन्द्र शाक्य अनुपम सिंह राकेश सिंह देवा ठाकुर पंकज सिंह भदौरिया गोपाल चंद्र गुप्ता सुनील मिश्र आदि ने इस कार्य की सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top