सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस #Bajpai

KN Live24
0
 
कन्नौज/देवेंद्र कुमार सिंह : हसेरन के निकट वर्ती ग्राम खरगपुर में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न की उपाधि से विभूषित अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस श्रृद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। जय श्री राम के गगन भेदी नारो से वातावरण गूंज उठा।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पुष्पेंद्र शाक्य के नेतृत्व में भाजपा मण्डल हसेरन के।पदाधिकारियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा गया। सुशासन दिवस के रूप में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया गया।
 ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पुष्पेंद्र शाक्य ने बताया कि आज सम्पूर्ण विश्व में जो अपने भारत को सम्मान यश मिल रहा है पूरा श्रेय मोदी जी तथा योगी जी को जाता है। राम राज्य की परिकल्पना साकार हुई है। दीपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में हर वर्ग तथा सभी लोगो का बिना किसी वर्ग भेद के सम्मान सुरक्षित हैं। इसके अलावा अमित गुप्ता राजेश कुमार शाक्य सुभाष चन्द्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। मण्डल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजुद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top