राजवाह में खांदी कटने से हजारों बीघा फसल जल मग्न

KN Live24
0
कन्नौज/ कुंवर देवेन्द्र सिंहहसेरन कंसुआ माइनर से जाने वाले तिर्वा रजवाहा में बीती रात अचानक खादी होने से किसानो की फसल जलमग्न हो गई। सुबह खेतों की तरफ गए तो देखा फसल में पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। गेहूं सरसों आलू की फसल जल में डूबी हुई थी। फसले जलमग्न देख किसान चिंतित दिखाई दिए। हसेरन के मढपुरा गांव के पास तिर्वा राजवा में खड़ी होने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी में डूबी फैसले देख किसान परेशान हो गए। वहीं इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी। बीती रात कटान होने से फसलों में पानी भर गया जिससे फसले जलमग्न हो गई। कई किसानों की गेहूं सरसों आलू की फसल पानी में डूब गई। विवेक मिश्रा, प्रवीण पाठक ,श्यामा प्रसाद द्विवेदी, आलोक दीक्षित, रामनरेश शाक्य सहित किसानो की फसल जलमग्न हो गई। फसले जलमग्न होने से किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top