कन्नौज/देवेंद्र कुमार सिंह।
हसेरन ब्लॉक के ग्राम राजपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह की पत्नी का इलाज के दौरान मौत हो गई। भारी संख्या में उपस्थित शुभ चिंतकों परिजनों की मौजूदगी में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। परिजनों का दुख से बुरा हाल है।
गरीबों किसानों मजदूरों दबे कुचलो की हर संभव मदद करने वाले दयालु प्रवृत्ति के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह की पत्नी की बुधवार रात तबियत बिगड़ी आनन फानन में मेडीकल कॉलेज तिरवा ले गए लेकिन गंभीर स्थित को देखते हुए मेडीकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती करवाया गया जहां आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही सभी लोगो का दुख से बुरा हाल हो गया। सारे गांव में शोक लहर दौड़ गई लोगो ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। हर कोई दुख से दुखी था। अपने निजी बगीचे के एक कोने में विधिवत अन्तिम संस्कार किया गया। मौके पर भारी संख्या में जन प्रतिनिधियों कर्मचारियों पदाधिकारियों का जमावडा देखा गया। प्रमुख रूप से आनन्द कुमार सिंह पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह कैलाश सिंह राजपुत विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपुत पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगंबर सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पुष्पेंद्र शाक्य बीडीओ रतिराम साहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Thanks for Connecting with KN Live 24