खेत की पानी लगा रहे किसान की दर्दनाक मौत | Haseran

KN Live24
0

कन्नौज /देवेंद्र कुमार सिंह: विकास खण्ड हसेरन के ग्राम कांकर कुई के एक किसान की खेत की परेव्ट कर रहे किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों को सुचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

कांकर कुई निवासी रामवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह उम्र 56वर्ष अपने खेत की समर सेवील से परेवत कर रहे थे। प्रातः सुबह सीने में खेत पर ही दर्द हुआ। लेट गए। कुछ देर में मौत हो गई। जब ग्रामीण उधर से निकले तो जमीन पर देख जगाने का प्रयास किया लेकिन किसान की मौत हो चुकी थी। जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह कश्यप पहुंच परिजनों को शांत कर संवेदना व्यक्त की। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपुत ने घटना कीजानकारी प्रशासन को दी। मृतक की पत्नी माया देवी का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक केदो बेटा अंकित सिंह शिवम सिंह विवाहित हैं। 19वर्षीय बेटी सलोनी अविवाहित हैं। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल मौजुद होकर यथा सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। शव का पीएम हेतु भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top