परिवारिक विवाद से परेशान महिला ने की धरने की कोशिश, सौंपा प्रार्थना पत्र

KN Live24
0

कन्नौज/ कुंवर देवेन्द्र सिंह: हसेरन कस्वा के चौकी परिसर में भारतीय किसान यूनियन संविधान के तत्वाधान में पीड़िता महिला ने चौकी परिसर के सामने दरी विछाकर धरना प्रदर्शन किया। सुबह 11:00 से लेकर करीब 2:30 बजे तक धरना प्रदर्शन चला रहा। पीड़िता महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। हसेरन के जोगनी पुरवा गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने बताया पारिवारिक विवाद के चलते धरना प्रदर्शन दिया। करीब 2 फरवरी को परिवार के ही देवर महेश ने लकड़ी कटबाई थी जिसका विरोध किया था। पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ। पीड़िता महिला ने बताया इससे पहले भी मायावती के शासनकाल में उसके जेठ प्रेमचंद ने भी मारपीट की थी तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। देवर ने भी मारपीट कर घायल किया लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। उसके पति को फालिश मार गई जिससे वह अपाहिज है। मेरे दो बेटे हैं। घर के लोग दबंगई दिखाकर हमें डराते हैं। चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने समझा बुझाकर महिला को शांत कराया। कार्रवाई करने का आश्वासन दिया उधर किसान यूनियन संविधान संघ के पदाधिकारी ने पारिवारिक विवाद को आगे न बढ़ाते हुए सुलह समझौता करने की बात कही। पीड़ित महिला ने चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया। यदि हमारे साथ कोई भी हादसा या लड़ाई झगड़ा होता है तो उसके जिम्मेदार परिवार के ही लोग होंगे। करीब 4:30 घंटे तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन में सरला देवी , माया देवी, कन्हैया, विक्रम, अखिलेश, प्रबल यादव, अमित सहित किसान यूनियन संघ के प्रवेन्द्र सिंह, अभिनव, शैलेंद्र, मोहित, राघव, विकास सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top