वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छात्रों की हुई विदाई

KN Live24
0

कन्नौज / कुंवर देवेंद्र सिंह:  विकास खण्ड हसेरन के कस्बा नादे मऊ स्थित सुभाष इंटर कालेज में विद्वान आचार्य के द्वारा विधिवत्त वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर हाई स्कूल तथा इंटर के छात्रों की विदाई हुई। विदाई के समय बेहद भावुकता दिखाई दी।
सुभाष इंटर कालेज नादे मऊ में हाई स्कूल तथा इंटर के छात्रों को विद्यालय के कुशल कर्मठ प्रधानाचार्य डाक्टर कृष्ण पाल सिंह शास्त्री के अथक प्रयास पर विद्यालय परिसर में आचार्य सुरेश चंद्रद्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। जहां शिक्षको ने हवन पूजन पर आहुतियां देकर अपने सुखमय कल्याणमय निरोगित सुखमय जीवन की कामना की वही छात्रों ने बुद्धि ज्ञान प्राप्त करने तथा जीवन में निरंतर प्रगति की प्रार्थना करते हुए आहुतियां दी।
 अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा कृष्ण पाल सिंह शास्त्री जी ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से वरिष्ट शिक्षक अरविंद सिंह चौहान सुनील कुमार गौतम विपिन कुमार विमल कुमार 
विनोद कुमार सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top