कन्नौज/कुंवर देवेन्द्र सिंह :विकास खण्ड हसेरन के ग्राम खरगपुर में मनकामेशवर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा में भक्तो का भारी जमावड़ा लगा। सरस विद्वान कथा व्यास के भजनों पर झूमने को मजबूर हुए भक्त जन।
कानपुर के सुप्रसिद्ध कथा व्यास अमर दीप अवस्थी ने राम केवट संवाद को बहुत सुंदर प्रस्तुति के साथ सुनाया। राम भरत का प्रेम त्याग वात्सल्य का वर्णन बेहद काबिले तारीफ रहा। अपनी ओजस्वी वाणी से राष्ट्र प्रेम की प्रस्तुति पर तालियां बटोरी। महिलाओं को परिवार के कुशल संचालन के तौर तरीके हास्यास्पद चुटकलो के साथ समझाए। अंत में मधुर संगीत की लय के साथ श्री राम जय राम जय जय राम। श्री राम जय राम जय जय राम करतल ध्वनि से संकीर्तन कराया जिस पर लोग थिरकने को विवश हो गए। परीक्षित राम प्रताप सिंह सपत्नीक सुलेखा देवी के साथ आरती पूजन कर प्रसाद वितरण कराया। उसी बीच परीक्षित राम प्रताप सिंह ने पगड़ी शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा वरिष्ट पत्रकार कुंवर देवेन्द्र सिंह ने भी कथा व्यास का शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रमुख रूप से जयपाल सिंह इंद्र पाल सिंह प्रमोद सिंह उमेश चन्द्र द्विवेदी महेश चंद द्विवेदी सुभाष चंद्र द्विवेदी लक्ष्मण सिंह सेंगर रूप सिंह सेंगर अजय पाल सिंह भदौरिया नाथू सिंह भदौरिया राहुल सिंह सेंगर विजय सिंह मुनीम जी रोहित सेंगर आनन्द सिंह साहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Thanks for Connecting with KN Live 24