कन्नौज/कुंवर देवेन्द्र सिंह : हसेरनकस्बा के ठाकुरद्वारा मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्वेत पराकल्प की कथा का मार्मिक प्रसंग सुनाया। सरस कथा वाचक पंडित श्यामा प्रसाद द्विवेदी ने श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भक्तों को भगवान की अमृत रूपी कथा का रसपान कराया। कथा में भक्तों की भीड़ रही। उन्होंने बताया कथा अनंत है। भक्त और भगवान का बंधन अनोखा है। अमृत रूपी कथा का कोई अंत नहीं है अनंत कहीं जाने वाली अमृत रूपी कथा है। श्रीमद् भागवत कथा में श्वेत परकल्प की कथा का मनमोहक प्रसंग सुनाया। हरि अनंत हरि कथा अनंता चौपाई पर विस्तृत प्रकाश डाला। भक्त भगवान से बड़ा है। क्योंकि भक्त के वश में भगवान होता है। प्रबल प्रेम के पाले पड़कर प्रभु को नियम बदलते देखा पर भक्त झूमते हुए नज़र आए। अंत में आरती पूजन के बाद प्रसार वितरण किया गया।
Thanks for Connecting with KN Live 24