चिल्लाता था Boy Friend, नॉनवेज भी नहीं खाने देता था; CM से सम्मानित Gorakhpur की पहली महिला पायलट ने किया सुसाइड

KN Live24
0
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में एयर इंडिया की महिला पायलट ने आत्महत्या कर ली। पवई पुलिस ने 25 वर्षीय सृष्टि तुली की मौत के मामले में उसके 27 वर्षीय प्रेमी आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। लड़की के परिवार ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी उसके साथ बदसलूकी करता था। वह सरेआम उस पर चिल्लाता था। वह उसे नॉनवेज खाने भी नहीं देता था। तुली उससे बहुत प्यार करती थी। लेकिन वह उसके बुरे व्यवहार से तंग आ गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में प्रताड़ना की बात भी पता चली है। वहीं परिवार के मुताबिक आरोपी ने सृष्टि की हत्या की है। बाद में उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। सृष्टि अंधेरी के मरोल इलाके में किराए के कमरे में रहती थी। सोमवार सुबह उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि पंडित पायलट बनने की तैयारी भी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आरोप है कि रविवार को जब तुली ड्यूटी से लौटी तो पंडित ने उससे झगड़ा किया। इसके बाद पंडित रात एक बजे दिल्ली चला गया। तुली ने उसे फोन कर आत्महत्या करने की बात बताई, जिसके बाद वह वापस कमरे में आया। यहां कमरा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। उसने कमरा खोला तो तुली बेहोश पड़ी थी। पंडित ने उसे सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पवई थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे के मुताबिक परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। युवती का फोन जांच के लिए लैब भेजा गया है। तुली की पंडित से मुलाकात 2 साल पहले दिल्ली में हुई थी। दोनों कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) की ट्रेनिंग ले रहे थे। तुली उस समय द्वारका में रहती थी। जिसके बाद उसे नौकरी मिल गई। पिछले साल जून में वह मुंबई आ गई। युवती के चाचा विवेक कुमार तुली की गोरखपुर में गैस एजेंसी है। उन्होंने पंडित पर आरोप लगाया है कि काम के चलते तुली अपनी बहन की सगाई में भी शामिल नहीं हो पाई थीं।

Post a Comment

0 Comments

Thanks for Connecting with KN Live 24

Post a Comment (0)
To Top