कन्नौज/देवेंद्र कुमार सिंह: कस्बा के रामलीला मैदान मे उत्तर प्रदेश के अप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहुंच कर भाजपा समर्पित प्रत्याशी को जिताने का अपील की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की सरकार हम सब की सरकार है। सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। कस्बा के रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को भारी मतों से विजई बनाएं। उन्होंने सपा कांग्रेस व बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जो सबका साथ सबका विकास करने का नारा देकर काम करती है। उन्होंने जनसभा संबोधित करते हुए बताया आप सभी अपना अमूल्य वोट देकर अपना आशीर्वाद दें। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में दें। भारत डिजिटल इंडिया होने जा रहा है। डिजिटल भारत बन रहा है आप सबका सहयोग आप सबका आशीर्वाद वोट देकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुप्रभात पाठक को अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अबकी बार 405 करने का काम आप लोगों के हाथ में है। अंत में प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने उपस्थित लोगों से आत्मीयता दिखाते हुए आश्वस्त किया कि यदि कोई जाने अनजाने में मुझसे गलती हुई हो क्षमा प्रार्थी हूं। देश समाज के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की गुहार लगाई। इसके अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपूत पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत उमर्दा के ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा हसेरन ब्लॉक प्रमुख सीमा पुष्पेंद्र सिंह के अलावा सौरिक तिर्वा छिब्रा मऊ तालग्राम के पूर्व चेयरमैन आदि मौजुद रहे।
डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने विरोधी दलों की जमकर बखिया उधेड़ी
May 10, 2024
0
Tags
Share to other apps
Thanks for Connecting with KN Live 24